प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस)। कोरांव क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के नए अध्याय की शुरुआत आज उस समय हुई जब ‘कोरांव चाइल्ड केयर एवं मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटलÓ का भव्य उद्घाटन गांधी चौराहा के पास किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के वरिष्ठ सर्जन डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है और यह अस्पताल कोरांव तथा आसपास के हजारों बच्चों व परिवारों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश सिंह पटेल ने इसे कोरांव में आधुनिक बाल चिकित्सा सुविधाओं की कमी को पूरा करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि हमारा उद्देश्य नवजात से लेकर किशोर आयु तक सभी बच्चों को सुरक्षित एवं विशेषज्ञ देखभाल उपलब्ध कराना है। निदेशक रामजीत सिंह तथा कमला शंकर सिंह के नेतृत्व में तैयार यह अस्पताल एनआईसीयू, पीआईसीयू आपातकालीन सेवाओं, जांच सुविधाओं एवं मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सकों से युक्त है। समारोह में वैचारिक शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ. भूपेन्द्र चौधरी, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. मनोज सिंह, प्रवीण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्रा, शिक्षक जय प्रकाश सिंह, पिंटू सिंह सहित अनेक क्षेत्रीय समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

