बारी बारी बैंक मैनेजर क़ो ठगा गया, लाखो का लगाया चूना
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस)। करेली मे आयुष्मान हॉस्पिटल संचालक सहित 6 पर जालसाजी सहित कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकदमा दर्ज कराने वाले करेली के जीटीबी नगर के रहने वाले मोहम्मद अनवर साजिद हाश्मी एक प्राइवेट बैंक मे मैनेजर हैं। उनका आरोप हैं कि इलाके के एक परिचित ने उनको आयुष्मान हॉस्पिटल संचालक मोहम्मद अमीर और नबील कादरी से मिलवाया। उन लोगों ने अस्पताल के उपकरण खरीदने के लिए 15 लाख रूपये लिखा पढ़ी के साथ लिया और इकरार नामे के मुताबिक ये रकम उसे 25 लाख रूपये 5 किस्तों मे लौटानीं थी। पीडि़त को 5 लाख की एक किस्त तो मिली लेकिन बाकी पैसा देने मे ये लोग मना करने लगे।
पीडि़त की तहरीर के मुताबिक जब वो हॉस्पिटल पैसा माँगने गया तो उसे धमकी दी गई। फिर मोहम्मद अमीर वा आशिफ ने करेली के मक्का मस्जिद के पास एक मकान दिखाया और खसरे का कागजात दिखा कर बताया क़ी ये मकान 28 लाख का हैं जो अमीर के नाम हैं। इसको बेचना चाहते हैं। फिर पीडि़त उनके झांसे मे आ गया और अपने मित्र के साथ ऐग्रीमेंट के तहत लाखों रूपये अमीर के खाते मे ट्रांसफर कर दिया। काफी दिन के बाद भी ज़ब रजिस्ट्री नही क़ी गई तो पीडि़त अमीर के घर पहुंचा और उसकी माँ बुशरा क़ो मकान के कागजात दिखाए तो उन्होंने साफ कहा कि ये मकान अमीर के नाम पर नही मेरे नाम पर हैं। जिसकी उन्होंने रजिस्ट्री भी दिखाई, तब पीडि़त ने अपने वकील से कागजातों की जांच कराई तब पूरे फज़ऱ्ीवाडे का खुलासा हुआ।
पीडि़त नें ज़ब अमीर क़ी माँ बुसरा से पैसा वापस माँगा तो उसने यही मकान क़ो 40 लांख मे बेचने और रजिस्ट्री करने का वादा किया और अपने बैंक अकाउंट मे 15 लांख क़ी रकम भी ट्रांसफर करा ली। उसके बाद ज़ब पीडि़त ने रजिस्ट्री करने क़ो कहा तो बुशरा नें उसे घर बुलाया और घर पर उसके साथ लोगो नें पैसा भूल जाने और जान से मारने क़ी धमकी दीं।
पीडि़त अनवर हाश्मी इस तरह से बाऱी बारी तीन बार ठगा गया। उन्होंने अपना पैसा वापस लेने क़ी काफी कोशिश क़ी सफलता नही मिली तब अनवर नें पुलिस के बड़े अफसरों से न्याय क़ी गुहार लगाई। पीडि़त क़ी तहरीर पर करेली थाने मे आशिफ, अमीर, नबील कादरी, लारेब, बुशरा खातून, तुबा आशिफ पर धोखाधडी, जालसाज़ी, जान से मारने क़ी धमकी सहित कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज हुआ हैं।
करेली थाने के प्रभारी आशीष सिंह का कहना हैं कि पैसों के लेनदेन का मामला हैं। विवेचना के बाद कार्यवाही क़ी जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

