प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस)। बहरिया ब्लॉक के तेजपुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज बाल दिवस कुछ अलग ही अंदाज़ में मनाया गया। आमतौर पर इस तरह के आकर्षक और सृजनात्मक कार्यक्रम केवल निजी स्कूलों में देखने को मिलते हैं, लेकिन आज सरकारी विद्यालय के छात्रों ने भी ऐसा ही खुशनुमा माहौल अनुभव किया।
विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शाहला हाशमी ने बच्चों को पुस्तकें, कॉपियाँ और पेन भेंट किए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए तरह-तरह की रोचक खेल गतिविधियों का आयोजन कराया, जिसमें बच्चों ने खुलकर भाग लिया और जमकर मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वादिष्ट रिफ्रेशमेंट भी परोसा गया, जिसे बच्चों ने बड़ी खुशी से इन्ज्वाय किया।
सरकारी स्कूल में आयोजित इस तरह के स्नेहपूर्ण और उर्जा से भरे बाल दिवस समारोह ने सभी के दिल जीत लिए और बच्चों के लिए यह दिन अविस्मरणीय बन गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

