आजमगढ़,14 नवंबर (आरएनएस) फर्जी दस्तावेज़ों से इंटर कॉलेज प्रबंधन कब्ज़ाने की साजि़श में माफिया कुंटू सिंह की पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज, शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुंटू सिंह पर हत्या, लूट, गैंगस्टर सहित कुल 78 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली यादवेन्द्र पाण्डेय के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 601/25, धारा 2(ख)(1)/3(1) उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. बन्दना सिंह, पत्नी,ध्रुव उर्फ कुंटू सिंह, निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर==
2. सुनील कुमार सिंह, पुत्र, तिर्थराज सिंह, निवासी ग्राम ताहिरपुर, थाना रौनापार
3. नरेन्द्र कुमार सिंह, पुत्र,गोरखनाथ सिंह, निवासी ग्राम धरौली, थाना कप्तानगंज
क्या है आरोप?
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आर्थिक व भौतिक लाभ पाने के उद्देश्य से साजिश कर मैनेजिंग कमेटी, श्रीकृष्ण पाठशाला (इंटर कॉलेज), आजमगढ़ का प्रबंधक बनने हेतु फर्जी और कूटरचित दस्तावेज़ तैयार किए।इस दौरान उन्होंने लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आपराधिक तरीके अपनाए।
पहले भी दर्ज है गंभीर केस
इसी मामले से संबंधित पहले थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 155/23, धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506, 120क्च भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।जिसमें विवेचना के बाद अभियोगपत्र न्यायालय भेजा जा चुका है।पुलिस का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन पर कब्ज़ा करने की इस संगठित साजिश में गैंग की सक्रिय भूमिका साफ़ तौर पर सामने आई है, जिसके आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

