आजमगढ़ 14 नवंबर (आरएनएस)भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने बिहार में एन डी ए गठबंधन के प्रचण्ड बहुमत प्राप्त होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता ब्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। फिर अबकी बार नितेशे कुमार का नारा बिहार में सच साबित हुआ है। पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, जिला मन्त्री सुनील सिंह डब्बू,दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह व मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में मोदी और नीतीश कुमार का जादू चला है। जनता ने नीतीश कुमार हारके नेतृत्व अपना पूर्ण विश्वास ब्यक्त किया है। मोदी फैक्टर बिहार में खूब चला है। जनता जानती है कि मोदी जी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का भला है। बिहार में जंगल राज से मुक्ति और बिहार के विकास का फैक्टर असरदार रहा है।इस अवसर पर जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू,दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, जिला मीडिया आदर्श राय ,मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह खन्ना, प्रसिद्ध नारायण सिंह, रामचंद्र, आनंद राय, विशाल राय, कृष्ण कुमार, अवनीश राय, अरुणेश ओंकार, तेज बहादुर, आशीष तिवारी, सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे द्य
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

