आजमगढ़ 14 नवंबर (आरएनएस)जनपद में शुक्रवार को 14 नवंबर बाल दिवस केमौके पर दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवी पूजा सिंह (एमएससी, एमएलटी) तथा वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. विपिन यादव (एमबीबीएस, डीजीओ) द्वारा जनपद के कंपोजेटिव स्कूल दयाराम, मोहल्ला सदावर्ती में पहुंचकर 100 बच्चों को गर्म कपड़े जिसमें जैकेट टोपी तथा मोजे शामिल थे बांटे गए। ठंड के मौसम की शुरुआत को देखते हुए इस पहल से विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।संस्था की अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहता है। गरीब, जरूरतमंद तथा असहाय लोगों की मदद करना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विपिन यादव ने कहा कि समाज में किसी भी व्यक्त?ि को सुविधाओं के अभाव में परेशान न होना पड़े, इसके लिए ट्रस्ट समय-समय पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण कार्यों को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया है। इस मौके पर संस्था के सदस्य प्रशांत, निखिल, प्रियांशु,शिखा रावत, शरद कुमार, सत्यम, सुरेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

