आजमगढ़ 14 नवंबर (आरएनएस)बाल दिवस के उपलक्ष्य में पुष्प नगर आईं एस पब्लिक स्कूल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया 7 कार्यक्रम में बच्चे खेल का आनंद लेते हुए बाल दिवस की खुशियाँ मना रहे थे 7 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु सिंह बन्टी ने भी वहां उपस्थित होकर खेल का आनंद लिया और बच्चों का उत्साह_वर्धन किया 7 कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए श्री हिमांशु सिंह बन्टी ने कहा कि हमें खेल कूद व पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए 7हम जितना अच्छा काम करेंगे उतना अच्छा भविष्य बना सकते हैं 7 हमारे देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन मिलना चाहिए 7हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हम हमेशा अच्छे बच्चे बने रहे और अपने देश को गर्व महसूस कराए 7 हम सभी मिलकर खुद नशा मुक्त जीवन जियेंगे और अपने आस- पड़ोस और समाज को भी इस बुराई से बचाने का हर पल प्रयास करेंगे 7 इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ब्रिजेश यादव, प्रबिण सिंह, कैलाश यादव, मुकेश गौतम, अल्तमस, शोनी यादव, शिल्पी बर्नवाल, प्रेम लता सिंह , हर्षिता सिंह सहित सैकड़ो अभीभावक उपस्थित रहे 7
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

