दतिया 14 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने आज दतिया जिले के ग्राम तगा पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत् चल रहे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा कराये जा रहे सत्यापन कार्य की जानकारी ली।
उन्होंने ग्रामीणजनों को जानकारी देते हुए बताया कि जो व्यक्ति एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयू पूरी कर रहा है वह भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अपना आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6, हटवाने के लिए फार्म 7 एवं सुधार या संशोधन के लिए फार्म 8 भरना होगा। कलेक्टर द्वारा स्वयं एन्यूमरेशन फार्म भरवाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु बीएलओ को दिए।

