मेरठ 14 नवंबर (आरएनएस)। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर पूरे घर में सीसीटीवी लगवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति उस पर शक करता है। जिस कारण आए दिन बिना वजह मारपीट करता रहता है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के नूरनगर निवासी शाहीन पत्नी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति उस पर शक करता है। जिस कारण पति ने पूरे घर में सीसीटीवी लगवा दिए है। इसके बावजूद पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। घर से किसी काम बाहर जाने व पड़ोसियों से बातचीत करने पर भी उसके साथ मारपीट करता है।
बीती देर रात में पति ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

