मेरठ 14 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिजन चौक निवासी एक युवक ने अपने बड़े भाई और भाभी पर मारपीट कर छुरी से जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित दंपती और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हरिजन चौक निवासी इमरान खान ने बताया कि वह तीन भाई है।
तीनों भाई अपने परिवार के साथ पैतृक मकान के अलग-अलग कमरे में रहते है। उनकी मां भी अलग कमरे में रहती है। आरोप है कि उसका भाई फिरोज व भाभी रूबीना उसकी मां को गाली दे रहे थे। उसने विरोध किया तो फिरोज ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद भाभी ने अपने मायके वालों को बुला लिया।
सभी ने मिलकर उसके साथ लात-घूसों से मारपीट कर छुरी से हमला करते हुए हत्या का प्रयास किया। वह जान बचाकर किसी तरह वहां से भागा। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि दंपती और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

