मेरठ 14 नवंबर (आरएनएस)। युवती से शादी करने की जिद लेकर युवक उसके घर पहुंच गया। स्वजन से कहा कि उससे युवती की शादी नहीं की तो वह पूरे परिवार को गोली मार देगा। युवती के भाई ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे सिर में पेचकस मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना रेलवे रोड पर युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बागपत रोड स्थित एक कालोनी निवासी युवक ने बताया कि मंगलवार को वह घर पर मौजूद था। आरोपित रूपक चौधरी गाली-गलौज करता हुआ घर में घुस गया। उसने बेटी से उसकी शादी करने को कहा। जब उसने आरोपित का विरोध किया तो इसी बीच युवती के भाई ने सिर पर पेचकस से हमला कर दिया। इसमें उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। उसने दूसरी जगह युवती की शादी करने पर परिवार को गोली मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

