मेरठ 14 नवंबर (आरएनएस)। शिव चौक निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले एचडीएफसी बैंक का नया क्रेडिट कार्ड लिया था। सोमवार को उनके मोबाइल पर एक एक युवक का फोन आया। आरोपित ने खुद को बैंककर्मी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार नंबर पूछ लिए। जानकारी लेने के कुछ देर बाद ही उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में 1.97 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आया तो ठगी का पता चला। थाना सदर बाजार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

