मेरठ 14 नवंबर (आरएनएस)। पशुपालन विभाग एवं दुग्ध विकास विभाग द्वारा संचालित मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत आज मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में पशुपालन निदेशालय एवं दुग्ध विकास विभाग लखनऊ से सीधे ई-लॉटरी के माध्यम से रेंडमाईजेशन उपरान्त जनपद में 44 आवेदकों में से 08 लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के द्वारा किया गया तथा 36 आवेदको को प्रतीक्षारत सूची में सम्मलित किया गया है। चयनित लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बधाईयां दी गयी।
चयनित लाभार्थियों का विवरण निम्न प्रकार है-श्री आर्यन, निवासी ग्राम जय सिंहपुर, जनपद-मेरठ। श्री संत कुमार, निवासी ग्राम राशना, जनपद-मेरठ। श्री मलखान सिंह, निवासी ग्राम अस्सा मवाना, जनपद मेरठ। श्री पंकज कुमार निवासी ग्राम गेसूपुर बफावत, जनपद-मेरठ। श्री कौशर निवासी ग्राम नगला साहू, माछरा जनपद मेरठ। श्री नदीम निवासी ग्राम नगला साहू माछरा जनपद मेरठ। श्री अमित कुमार, निवासी ग्राम चिन्दौडी टप्पा लावड, जनपद मेरठ। श्री जिले सिंह, निवासी ग्राम औरगंनगर रार्धना, जनपद मेरठ।
इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीन कुमार, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी श्री रामशरण उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

