गोण्डा 14 नवंबर। गोंण्डा और बस्ती से आई ये खबर पूरे सिस्टम को झकझोर देने वाली है जहां एक आदमी, दो नौकरी और दो वेतन लेता है। जी हाँ… उत्तर प्रदेश में जहाँ लाखों युवा एक नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं एक शख्स ने जालसाजी कर दो संस्थानों से वर्षों तक तनख्वाह उठाई है!
मामला है गोंडा और बस्ती जिलों का, जहाँ धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र रनवीर सिंह पर दोहरी नौकरी करने का सनसनीखेज आरोप लगा है।
धर्मेन्द्र ने एक तरफ बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड बभनान (गोंडा) में केन अनलोडर ऑपरेटर के पद पर नौकरी ले रखी,
वहीं दूसरी तरफ पूर्वांचल विद्युत वितरण उपखंड, बभनान (बस्ती) में मेंटीनेंस कर्मचारी के पद पर भी वेतन उठा रहा है!
इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा बस्ती जिले के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने पहले विद्युत विभाग और चीनी मिल प्रबंधन को शिकायत भेजी, लेकिन कार्रवाई न होते देख मामला सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँचा दिया। इसी मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने बस्ती और गोंडा के डीएम और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र प्रेषित किया है।
इस प्रकरण को लेकर जब मिल प्रबंधन के अधिकारियों से बात हुई तो उन्होंने दूरभाष पर बताया कि धर्मेन्द्र के खिलाफ जाचं जारी है आरोप सिद्ध होने पर कार्यवाही जरूर की जाएगी।
अब मामला मुख्यमंत्री तक पहुँच चुका है और शिकायतकर्ता की निगाहें इस पर टिकी हैं कि योगी सरकार इस दोहरी नौकरी के फर्जीवाड़े पर कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करती है।
जब एक तरफ बेरोजगार युवा कतारों में खड़े हैं,तो दूसरी तरफ एक व्यक्ति का दोहरी नौकरी कर मोटा वेतन लेना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। देखना होगा कि इस फर्जीवाड़े पर अब क्या कार्रवाई होती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

