गोंडा 14 नवंबर (आरएनएस)। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0295/2025 धारा 319(2), 318(3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी, पुत्र स्व0 दीनानाथ, निवासी ग्राम विशम्भरपुर, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा को अम्बेडकर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वादी रामलखन त्रिपाठी द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पैतृक संपत्ति हड़पने की नीयत से मीना देवी, शिवशंकर त्रिपाठी, रामशंकर त्रिपाठी व राजेश कुमार त्रिपाठी आदि ने मिलकर कूटरचित शपथ पत्र संख्या 80्रष्ठ22779 तैयार किया गया है, जिस पर नोटरी लक्ष्मीरतन लाल की फर्जी मोहर व हस्ताक्षर लगाए गए हैं। सहायक महानिरीक्षक निबंधन गोण्डा की जांच रिपोर्ट दिनांक 5.2.2025 में यह साबित हो चुका है कि शपथ पत्र फर्जी है।
वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में 4 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी राजेश कुमार त्रिपाठी को अंबेडकर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

