गोण्डा 14 नवंबर (आरएनएस)। मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा द्वारा बाल दिवस के अवसर पर हर बच्चा खास है अभियान के अंतर्गत निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सत्या गुप्ता द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को माला अर्पण कर किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में मुझे पढ़ाई क्यों पसंद है विषय पर प्रभावशाली निबंध प्रस्तुत किए गए तथा पोस्टर प्रतियोगिता में शिक्षा सबका अधिकार तथा हर बच्चा खास है शीर्षक पर बच्चों ने सुंदर पोस्टर बनाए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कार दिया गया सभी बच्चों को स्टेशनरी एवं फल वितरित किए गए। प्रधान अध्यापिका को दुपट्टा तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों को स्टेशनरी एवं फल वितरित किए गए और वहां के प्रधानाध्यापक का सम्मान दुपट्टा पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय नारी चेतना संयोजिका नीलम जैन मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा, अध्यक्ष अनीता मनीरामका एवं अन्य सदस्य पुष्पा अग्रवाल, सुप्रिया अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

