सोहावल-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। अपनी तमाम मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर उतरे लेखपाल संघ की शाखा सोहावल से जुड़े लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर तीन दिवसीय धरने की शुरूआत किया। शनिवार को धरने पर बैठे लेखपालों ने अपना ज्ञापन संपूर्ण समाधान दिवस पर आए एडीएम प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर मौजूद लोगों में संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुशील कुमार, मंत्री राहुल यादव,विशाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल यादव मंत्री, तरुण मिश्रा, उपमंत्री, लेखपाल विजय निषाद, बाबादीन, अजीत यादव, विश्वनाथ यादव, दिनेश चैरसिया, शैलेंद्र दुबे, सूरज, उत्कर्ष, सुभाष, अंजली, मानवेन्द्र, शिवानी, रोशनी, गंगावती, कृष्णा, गरिमा सिंह, पारुल आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

