दुर्ग, 14 मई (आरएनएस)। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में घर सूना छोड़कर बीमार पिता को देखने मेडिकल कॉलेज जाने वाली महिला को भारी नुकसान उठाना पड़ा। महिला की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
मामले में प्रार्थिया की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन निर्मलकर और सुमेश निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम रसमड़ा निवासी महिला अपने पति और दोनों बच्चों के साथ अपने बीमार पिता को देखने मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव गई हुई थी। घर में ताला लगा होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी में रखे जेवरात पार कर दिए। दूसरे दिन सुबह जब महिला घर लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर दो नग सोने की एयरिंग, दो सोने के कान के टॉप्स, पांच नग सोने की पत्ती, एक चांदी का कमरबंद, चार नग पायल और एक सोने की नाक फुल्ली चोरी होना पाया गया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

