0 21 मई से होगी शुरू, रेलवे ने शुरू किया आरक्षण
रायपुर, 14 मई (आरएनएस)। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बस्तर और आसपास के यात्रियों के लिए जगदलपुर से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे बस्तर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को उत्तर भारत पहुंचने के लिए अतिरिक्त सुविधा भी देगी।
जगदलपुर से हजरत निजामुद्दीन तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ‘ट्रेन-ऑन-डिमांडÓ समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 08519 जगदलपुर-हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल 21 मई को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और 23 मई को सुबह 9 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08520 हजरत निजामुद्दीन-जगदलपुर समर स्पेशल 25 मई को रात 2 बजे रवाना होकर 26 मई को रात 11 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों में होगा स्टापेज
यह ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे बस्तर समेत कई इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके अलावा विशाखापत्तनम से फरीदाबाद के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो अरकू, कोरापुट, रायपुर और नागपुर रूट से होकर चलेगी।
22 कोच के साथ मिलेगी विशेष सेवा
समर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, इनमें 18 स्लीपर क्लास, 2 सामान्य श्रेणी तथा 2 सेकंड क्लास लगेज कम दिव्यांगजन कोच शामिल रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक रेलवे पूछताछ केंद्र या वेबसाइट के माध्यम से ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें. रेलवे के अनुसार इस ट्रेन के लिए आरक्षण जल्द शुरू किया जाएगा।
एसएस
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

