-नैक मूल्यांकन के मानदंडों की तैयारी को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य सभागार में नैक मूल्यांकन के मानदंडों की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को नैक में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी टीमों को मानकों के अनुरूप प्रमाणित दस्तावेज तैयार करना होगा। सभी शैक्षिक गतिविधियों को विंदुवार प्रेजेंटेशन में रखें। कुलपति ने एट्रीब्यूट 6 के प्रेजेंटेशन में स्टूडेंट्स काउंसलिंग, मेडिटेशन, स्टूडेंटस मॉनिटरिंग, ट्रेनिंग फेसिलिटी, साइकोजिकल प्रेजेंटेशन जैसे मानदंडों को परखा और उसमें आवश्यक सुधार के लिए टीम को निर्देशित किया। उन्होंने कम्युनिटी एक्टिविटीज, सामाजिक जागरूकता जैसी प्रमुख गतिविधियों पर आवश्यक मानदंडों को अपनाने को कहा। सभी बिंदुओं की तैयारी में शिक्षकों एवं अधिकारियों को टीम भावना से जुट कर सभी आवश्यक प्रपत्रों को तैयार कर उन्हें सॉफ्ट कॉपी में सुरक्षित करने के साथ हार्ड कॉपी की फाइल रखने के लिए निर्देशित किया। कुलपति ने सभी टीमों को नैक की टर्मिनोलॉजी अपनाने को कहा। इस अवसर पर प्रो एस एस मिश्र आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो फर्रुख जमाल, प्रो सी के मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा प्रो सुरेन्द्र मिश्र, डॉ विनोद कुमार चैधरी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

