-देश की बेटियों ने वर्ल्ड कप जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाया: रमेश यादव
अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। संत समाज कल्याण, सुख और उत्थान का पथ प्रशस्त करते हैं। इसी भाव के साथ उत्पन्ना एकादशी के पुण्य अवसर पर संत अजय यादव ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की बेटियों के स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा की। संत अजय यादव ने संकल्प लिया कि परिक्रमा से अर्जित समस्त पुण्य भारतीय महिला टीम की सभी खिलाडिय़ों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत का कार्य सदैव समाज के हित में होता है। हमारी बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है, इसलिए उनके मनोबल और प्रगति की कामना के साथ यह परिक्रमा की गई है। संत ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में लगभग 5000 मंदिर आते हैं और उत्पन्ना एकादशी के दिन किए गए धार्मिक कार्य का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। इसी आस्था के साथ उन्होंने परिक्रमा पूर्ण कर अर्जित पुण्य महिला खिलाडिय़ों को समर्पित करते हुए उनके निरंतर उत्कर्ष की कामना की जौनपुर से आए महाराज के शिष्य रमेश यादव ने कहा कि देश की बेटियों ने वर्ल्ड कप जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाया है। उनकी मंगलकामना और मनोकामना पूर्ति हेतु यह परिक्रमा समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़ेगी तथा उन्हें आगे बढऩे का अधिक अवसर मिलेगा।श्री महाराज जी के साथ लगभग एक दर्जन भक्तों ने श्रद्धापूर्वक परिक्रमा में भाग लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

