सुपरस्टार राम चरण 40 साल के हो चुके हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने अपने चाहने वालों को तोहफा देते हुए फिल्म पेड्डी का टीजर जारी कर दिया है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मेगा स्टार के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। निर्माताओं द्वारा दिया गया यह तोहफा राम नवमी 2026 से भी मेल खाता है, जिसमें राम चरण को दमदार और प्रभावशाली रूप में पेश किया गया है।
महज 44 सेकंड के टीजर में, राम चरण का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है, जिससे फैंस बेहद उत्साहित हैं। सुगठित शरीर, मजबूत मांसपेशिया, घनी दाढ़ी और बालों का जूड़ा लगाए अभिनेता पेड्डी पहलवान बने हैं और कुश्ती के अखाड़े में सामने वालों को धूल चटा रहे हैं। उनका डायलॉग मेरा खेल मेरा अहंकार है प्रभावशाली है जो खेल के प्रति उनके जुनून को परिभाषित करता है। यह अभिनेता के करियर का सबसे चौंका देने वाला लुक है।
पेड्डी की कहानी 1980 के दशक में आंध्र प्रदेश के ग्रामीण परिवेश पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें वास्तविक घटनाओं को काल्पनिक कहानियों के साथ संजोया गया है। शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और सत्या जैसे सितारे भी इसका हिस्सा हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है जो 30 अप्रैल, 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलम में संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

