अयोध्या ,15 नवंबर (आरएनएस)। आगामी 23 नवंबर को अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि 23 नवंबर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से रक्तदान शिविर बड़ा रामना देवकली रोड कोहिनूर पैलेस चैराहा पर आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर निर्मल खत्री पूर्व सांसद विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश उपाध्याय प्रथम महापौर अयोध्या विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जावेद अख्तर वरिष्ठ चिकित्सक तथा अतिथि रूप में विजय कुमार गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अयोध्या ट्रस्ट के संरक्षक राम बहल जी संरक्षक प्रीतम सिंह संरक्षक श्रीमती पूनम सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन अयोध्या करेंगे। संजय महेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट की उपाध्यक्ष भारतीय सिंह एडवोकेट को कार्यक्रम का प्रभारी तथा ट्रस्ट के सचिव मनीष मौर्य को कार्यक्रम का संयोजक ट्रस्ट के सचिव मंसाराम यादव सह प्रभारी प्रोफेसर अनंत राम सिंह को सहसंयोजक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सचिन सरीन को व्यवस्थापक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मंजूर खान को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है यह निर्णय अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की एक बैठक में लिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

