कुत्तों ने मिट्टी खोदी तो नजर आई लाश, सिर और चेहरे पर चोट के निशाने
प्रयागराज ,15 नवंबर (आरएनएस)। थरवई थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर उसका शव दफना दिया गया। शनिवार को कुत्तों ने मिट्टी खोद दी तो युवती का हाथ और आधा शरीर बाहर नजर लगा। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। युवती के सिर और चेहरे पर वार किया गया था। चेहरे पर वार की वजह से शिनाख्त करना मुश्किल है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव 3 से 4 दिन पहले दफनाया गया। युवती की लाश की खबर पाकर फोरेंसिक टीम ने पहुंच जांच की। पुलिस अधिकारियों ने गांव में पूछताछ की, लेकिन कोई उसके बारे में कुछ भी नहीं बता सका। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के लखरांवा गांव के किनारे स्थित बाग की तरफ शनिवार की सुबह ग्रामीण गए तो उन्होंने जमीन में दफन एक महिला के सिर का कुछ भाग और एक हाथ बाहर निकला देखा। वहां कुत्ते जमीन खोद रहे थे। इसको देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई। थरवई पुलिस के साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दफन शव को बाहर निकलवाया गया।
लाश को देखकर अधिकारियों ने तीन-चार दिन पहले घटना होने की आशंका जताई है। हाथ और चेहरे पर चोट के निशान है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शरीर पर कीड़े भी रेंग रहे थे। पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की सूची मंगाई है। जिस जमीन पर शव दफनाया गया, वह रामचंद्र यादव की बताई जा रही है।
युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर पर लैगिंग और टी शर्ट है। उसका स्पोर्ट शूज भी शव के पास पड़ा मिला। उसके दोनों पैर दुपट्टे से बांधे गए थे। शव से दुर्गंध न आने के कारण आशंका जाहिर की गई है कि हत्यारों ने एक दो दिन के भीतर ही यहां पर शव को ठिकाने लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चेहरा स्पष्ट न होने के साथ शरीर पर सूजन और कीड़े लग चुके थे। इससे अंदेशा है कि करीब तीन दिन पहले हत्या कर शव को मिट्टी में दफनाया गया है। युवती ने हरे रंग की लेगी, कुर्ता-सलवार पहनी थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जूता और मोजा भी पुलिस को मिला है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

