प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। आज उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान प्रयागराज का चुनाव हुआ। जिसमें ओपी दुबे एक बार फिर अध्यक्ष के रूप में चुने गए।
ओपी दुबे की टीम में उपाध्यक्ष के पद पर अशोक निगम, महासचिव के पद पर शुभ नारायण, सचिव प्रथम के पद पर सुशील कुमार मिश्रा तथा सचिव द्वितीय के पद पर संतोष कुमार मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार ओझा को चुना गया।
मतदान 10:00 बजे के बजाय 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें ओमप्रकाश दुबे को अपने प्रतिद्वंदी जयप्रकाश शुक्ला के 288 मत के सापेक्ष 492 वोट।
अशोक निगम को अपने विपक्षी कड़ेदीन यादव को मिले 298 के सापेक्ष 464 वोट, महासचिव पद पर शुभ नारायण विजई हुए। उन्हें अपने विपक्षी राजकुमार को मिले 264 वोट के सापेक्ष 524 वोट मिले।
सचिव प्रथम के लिए सुशील मिश्रा को अपने प्रतिद्वंदी राजेंद्र ओझा के 307 के समक्ष 455 तथा सचिव द्वितीय संतोष कुमार मिश्र को अपने प्रतिद्वंदी रईस उद्दीन के 289 के सापेक्ष 473 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार ओझा को प्रतिद्वंदी छोटेलाल गुप्ता को मिले 300 के सापेक्ष 462 वोट मिले।
मतदान की प्रक्रिया 2:00 पीएम ।तक चली 780 पेंशनर्स ने मतदान किया ।इसके पश्चात पुलिस के नोडल अधिकारी द्वारा सभी को उनके पद के लिए शपथ ग्रहण कराया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

