रायपुर, 14 मई (आरएनएस)। नगर निगम क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य करने वाली रामकी कंपनी के सफाई वाहनों के चालकों और कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी पुरानी मांगें अब तक पूरी नहीं की गई हैं, साथ ही मासिक भुगतान में वृद्धि की मांग को लेकर भी वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर गए थे। उस दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को एक माह के भीतर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय में समाधान नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने दोबारा काम बंद कर दिया है।
कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में इसी दौरान एक कचरा वाहन टीम के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी, जिसके बाद से कर्मचारियों में सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराजगी बनी हुई है। अब दोबारा हड़ताल शुरू होने से शहर में कचरा उठाव व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
हड़ताल के चलते नगर निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ सकता है और कई इलाकों में कचरे का उठाव बंद होने की संभावना जताई जा रही है।
त्रिपाठी
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

