0 रायगढ़ के साहित्यकार बसंत राघव को मिलेगा सारस्वत सम्मान ?
बिलासपुर, 14 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ी गद्य साहित्य के युग प्रवर्तक डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति में 17 मई 2026, रविवार को बिलासपुर में दो सत्रों में एक दिवसीय भव्य साहित्यिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कृतियों का लोकार्पण, विमर्श, विशिष्ट सम्मान, आत्मीय सारस्वत सम्मान और समन्वय रत्न अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।
प्रथम सत्र: लोकार्पण एवं सम्मान:
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा होंगे। सत्र की अध्यक्षता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के साहित्य एवं भाषा अध्ययन शाला के पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. चित्तरंजन कर करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में पाणिनीय शोध संस्थान, बिलासपुर की अध्यक्ष आचार्या डॉ. पुष्पा दीक्षित, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के संगीत एवं कला संकाय के प्रोफेसर एवं अधिष्ठाता डॉ. राजन यादव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक एवं समाजसेवी चंद्रप्रकाश बाजपेयी तथा प्रख्यात नवगीतकार डॉ. अजय पाठक शामिल रहेंगे।
इस सत्र में सर्वप्रिय प्रकाशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की कृतियाँ : ‘छत्तीसगढ़ का इतिहास और परंपराÓ और गुड़ी के गोठ, डॉ. देवधर महंत द्वारा संपादित ‘कीर्तिशेष डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्माÓ, सरला शर्मा की ‘रात जागा पाखी उवाचÓ,तथा डॉ. बरसाइतदास महंत की ‘महाभारत काल में नारीÓ का लोकार्पण होगा। साथ ही विशिष्ट हस्ताक्षरों का सम्मान भी किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की 98वीं जयंती के उपरांत स्मरणांजलि के रूप में समर्पित है।
द्वितीय सत्र: स्मरणांजलि एवं विमर्श
इस सत्र में डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा के साहित्यिक अवदान पर चर्चा होगी। दोनों सत्र बिलासपुर के प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, आईजी कार्यालय के पास दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे।
सम्मान सूची
आत्मीय सारस्वत सम्मान:श्री बजरंग केडिया, डॉ. जयश्री शुक्ला, सिद्धेश्वर पाटनवार, डॉ. जी.बी. सिंह, डॉ. गिरधर शर्मा, रायगढ़ के साहित्यकार बसंत राघव, स्मृतिशेष प्रेमशंकर पाटनवार परिवार, स्मृतिशेष सुभाष वर्मा परिवार और कवि राजेश चौहान को प्रदान किया जाएगा।
विशिष्ट सम्मान एवं अलंकरण:
– डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा स्मृति छत्तीसगढ़ी गद्य सम्मान: विजय मिश्रा ‘अमितÓ, रायपुर
– डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा स्मृति सामाजिक जागरण सम्मान: महेन्द्र जैन, प्रदेशाध्यक्ष, वंदे मातरम् मित्र मंडल, बिलासपुर
– कृष्णा शर्मा स्मृति नारी शक्ति सम्मान: डॉ. उषाकिरण वाजपेयी, बिलासपुर
– पं. लक्ष्मीनारायण शर्मा ‘साधकÓ स्मृति काव्य सम्मान: दिनेश कुमार चतुर्वेदी, जांजगीर
डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा स्मृति समन्वय रत्न अलंकरण- सरला शर्मा, शशि दुबे, डॉ. बेला महंत, सुश्री श्रुति प्रभाला, ब्रजेश श्रीवास्तव और किशोर सेतपाल को साहित्यिक, सामाजिक एवं कलात्मक योगदान के लिए दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा ‘अमितÓ, किशोर तिवारी एवं महेश श्रीवास करेंगे। समन्वय साहित्य परिवार छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवधर महंत, बिलासपुर ईकाई के अध्यक्ष डॉ. गंगाधर पटेल ‘पुष्करÓ तथा कार्यक्रम संयोजक अनन्य शर्मा ने सभी साहित्यकारों, साहित्यप्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को सहेजने तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
0

