प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के नेता बिहार में मिली जीत पर फूले नहीं समा रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद तो जश्न मना ही दूसरे दिन भी पार्टी नेता जश्न मनाने निकल पड़े।
शनिवार को झुंसी के अनवर मार्केट पर बिहार चुनाव की जीत की खुशी मनाई गई। महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद के नेतृत्व में पटाखा फोड़ कर मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर मोहम्मद अख़्तर, मो. आजम कुरैशी, जुबैर अहमद, महानगर संगठन मंत्री सैय्यद इरशाद आलम, महानगर उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद अंसारी, एजाज़ अहमद नक़वी महानगर उपाध्यक्ष ने आतिशबाजी करते हुए लड्डू बांटे।
यहां जुबैर अहमद, मोहम्मद अख़्तर, पीएन तिवारी, शरद मिश्रा, हरि शंकर पांडे, लल्लू मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिम, फरहत सिद्दीकी, आफताब अहमद, मोहम्मद सैफ, मलिका आलम आरा, सना शाकिरा, हसीन आरा, गुडिय़ा बेगम, निशात आबिद, नसरीन बेगम, फराह आबिद, शेरू, शादरूदीन, आसिफ अंसारी आदि ने भी जश्न मनाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

