मेर(आरएनएस )ठ। शनिवार को तहसील दिवस के मौके पर एसएसपी विपिन ताडा समस्याओं को सुनने के लिए मवाना तहसील में पहुंचे। जहां तहसील के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन थानों से जुड़ी कई फरियादियों की शिकायतों को सुनकर कप्तान ने थाना प्रभारियों की क्लास लगा दी। उन्होंने थाना स्तर पर ही फरियादियों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए।
शनिवार को तहसील दिवस के मौके पर एसएसपी विपिन ताडा मवाना तहसील में पहुंचे थे। जहां वह तहसीलदार रणविजय सिंह के साथ बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने राजस्व और अपराध से जुड़ी अपनी कई समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया। राजस्व संबंधी समस्याओं के लिए एसएसपी ने तहसील के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। उधर, मवाना, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा, परीक्षितगढ़ और इंचौली से जुड़े कई फरियादी कप्तान के पास पहुंचे। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मामलों में थानेदार या विवेचक कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।
कप्तान ने इन थानेदारों की क्लास लगाते हुए उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही होना चाहिए। यदि अपराध समस्या से जुड़ा कोई फरियादी कप्तान ऑफिस में थानेदारों की शिकायत लेकर पहुंचा तो ऐसे थानेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

