मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाला 21 साल का युवक 16 साल की किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद मोहल्ले में बैठी पंचायत में युवक ने अपनी गलती मानी। दो दिन पहले किशोरी के परिजनों ने बेटी की शादी आरोपी के साथ करा दी। इसी के साथ बदनामी के चलते अब इलाका छोडऩे की बात कही है।
कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले दंपति के चार बच्चे हैं। बताया जाता है कि गृहस्वामी अक्सर बीमार रहता है। जिसके चलते परिवार की जिम्मेदारी उसकी पत्नी ही उठाती है। लगभग एक हफ्ते पहले महिला की 16 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द हुआ।
किशोरी को जब डॉक्टर को दिखाया गया तो वह तीन माह की गर्भवती निकली। घर लाकर किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक उसकी अस्मत से खिलवाड़ कर रहा है। किशोरी के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों को एकत्र करके पंचायत बिठाई। जिसमें युवक पर कार्यवाही की बात तय हुई।
इसके बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए किशोरी से शादी करने की बात कही। दो दिन पहले मोहल्ले के मंदिर में आरोपी और किशोरी की शादी करा दी गई। इधर, क्षेत्र में हो रही बदनामी के चलते किशोरी के परिजनों ने अब मोहल्ला छोडऩे की बात कही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

