भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।कमला नगर में होटलकर्मी की हत्या उसी के छोटे भाई ने भाभी से अवैध संबंधों के चलते की थी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह चौहान (32) पीसी नगर नया बसेरा में रहता था। वो अपने माता-पिता के साथ घर में ही रहता था। बड़ा भाई घर के बगल में बने एक कमरे में रहता था। धर्मेंद्र कमला नगर के ही एक होटल में कर्मचारी था। गुरुवार को वो ड्यूटी से लौटने के बाद सो गया था।इसके बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव कमरे में खून से लथपथ मिला है। धर्मेंद्र पर चाकू से वार किए गए हैं। जांच में सामने आया कि वह अंतिम बार अपने छोटे भाई राजू उर्फ मनोज के साथ आखिरी बार देखा गया था।
पुलिस ने संदेह के आधार पर राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसका खुलासा होने पर उसने भाई की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि पत्नी की भूमिका साफ होने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

