भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने भोपाल की ब्राडिंग पर परिचर्चा एवं लाईफ वेलनेस स्टूडियो लांचिंग तथा जीएसटी रिफार्म पर धन्यवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति आदि भी मौजूद थे।
महापौर मालती राय ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भोपाल की ब्राडिंग पर परिचर्चा एवं लाईफ वेलनेस स्टूडियो लांचिंग तथा जीएसटी रिफार्म पर धन्यवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर मालती राय ने आयोजन समिति को इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन को सराहनीय निरूपित करते हुए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सहित गिरीश शर्मा के अलावा आशीष अग्रवाल, डॉ. अभिजीत देशमुख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

