भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाई गई फल, सब्जी, कंबल आदि की दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान व आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन के अलावा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर व अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाते हुए ठेले, गुमठी, कुर्सी, चादर, भक्कू, लोहे का गेट, लोहे के पाईप, रेत, जाली आदि सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को करोद, परिहार चौराहा, अन्ना नगर, रसुल्ली, कमला पार्क, नीलबड़, भदभदा मंडी, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, रविन्द्र भवन, बोट क्लब, पीरगेट, शाहजहांनाबाद, भोपाल टॉकीज, डीआईजी बंगला, काली मंदिर, पुलपातरा, भारत टॉकीज, एम.पी.नगर जोन-01, भानपुर, शबरी नगर, अयोध्या बायपास, इंद्रपुरी, जेके रोड, सनखेड़ी, जेके हास्पिटल, ललिता नगर, डीमार्ट, सर्वधर्म कालोनी, चूना भट्टी, कटारा मार्केट, अमलतास चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों पर लगाई गई सब्जी, फल, कंबल आदि की दुकानों को हटाया और अनेक स्थानों पर दुकानों के बाहर रखा सामान हटाने के अलावा जेल रोड से करोद चौराहे के मध्य अवैध रूप से बनें 20 छप्पर, अयोध्या बायपास राजीव नगर क्षेत्र में सीवेज लाईन पर अवैध रूप से रखी फर्शियां, भदभदा क्षेत्र में सड़क पर खड़ी गाडिय़ों को हटाने की कार्यवाही की और 04 ठेले, 01 गुमठी, 01कुर्सी, 07 भक्कू, 01 लोहे का गेट, 01 पाईप, 01 लोहे की जाली, 01 रैक सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया।

