भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 09 से 14 नवंबर तक शनिवार को प्रधान जिला न्यायालय परिसर से बाईक रैली का आयोजन किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीवास्तव ने बाईक रैली में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली प्रधान जिला न्यायालय से भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुये न्याय सेवा सदन ए.डी.आर. सेंटर पर समाप्त हुई जिसमें लगभग 50 बाईकर्स एवं उनके साथी सम्मिलित हुए।
बाईक रैली के आयोजन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित राजर्षि श्रीवास्तव,विशेष न्यायाधीश भोपाल, अग्निध्र द्विवेदी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोपाल, सुनीत अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल, समस्त न्यायाधीशगण, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण, अध्यक्ष एवं सचिव अभिभाषक संघ भोपाल एवं अन्य अधिवक्तागण, डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण, सामाजिक संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता एवं महाविद्यायीन विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

