दतिया,15 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के निर्देशन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नागेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा निकाय क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन के पास एवं वार्ड क्रमांक 34 एवं विभिन्न कालौनियों में बंदरों द्वारा नागरिकों का सामान छीनना, छीना झपटी करना एवं काटने की प्राप्त शिकायतों के निदान हेतु बंदरों को पकडऩे हेतु मथुरा से विशेषज्ञों को बुलाया गया और 40 बंदरों को पकड़वाया गया और उन्हें शहर से बाहर जंगल में सुरक्षित तरीके से छुड़वाया गया।
इससे निकाय अंतर्गत स्टेशन के पास, वार्ड 34 तथा विभिन्न कालौनियों में निवासरत लोगों को बंदरों से राहत मिली। बंदरों की समस्या से निजात मिलने पर आमजन ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के इस कार्य की सराहना की।

