भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)। दरभंगा जिले की हायाघाट विधानसभा सीट पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा का बूथ मैनेजमेंट मत प्रतिशत बढ़ाने में कामयाब रहा है। डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने रिकार्ड 11 हजार 839 मतों से विजय प्राप्त की है। भाजपा के राम के प्रचार में भोपाल सांसद आलोक शर्मा की मेहनत रंग लाई है। यहां सीपीएम के श्याम की करारी हार हुई है। सांसद शर्मा ने हायाघाट के सभी चारों मंडलों में निचले स्तर पर और गांव.गांव जाकर बैठकें की थीं। बूथ सम्मेलनों में उनके द्वारा बूथ अध्यक्ष, बीएलए और रिलीवर को दिए टिप्स से बूथों पर कसावट देखने मिली है। एनडीए के रामचंद्र प्रसाद ने लेफ्ट पार्टी सीपीएम के श्याम भारती को 11839 वोटों के अंतर से हरा दिया। इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। जन सुराज पार्टी की प्रतिभा सिंह, बहुजन समाज पार्टी के नागेश्वर दासए जनशक्ति जनता दल के जगन्नाथ सिंह कोई कमाल नहीं कर पाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

