भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पूल किनारे से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत और रिलीविंग ड्रेस में नजर आ रही हैं.
मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ब्लू कलर की रिलीविंग ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की है. जिनमें उनका अंदाज हमेशा की तरह दिलकश और अट्रैक्टिव दिख रहा है. जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
इन तस्वीरों में मोनालिसा पूल के किनारे रिलीविंग और स्टाइलिश ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. यह आउटफिट उनकी फिटनेस और कॉन्फिडेंट लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है.
एक्ट्रेस इस रिलीविंग ड्रेस में पूल के पास अलग-अलग पोज में, अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ हैं. उनकी खूबसूरत आंखें और किलर स्माइल फैंस को दीवाना बना रही है.
जैसे ही मोनालिसा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फैंस ने उसपर खूब प्यार लुटाया. उन्होंने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ ला दी, जहां यूजर्स उनकी एक-एक अदा पर लट्टू होते नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें वॉटर बेबी तो कई ने ग्लैमर क्वीन कहकर बुलाया.
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, जिसके बाद उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर भी अपनी बड़ी पहचान बनाई, उन्होंने बिग बॉग 10 में हिस्सा लेकर दर्शकों का दिल जीत लिया था.
मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी टीवी शोज, खासकर नजर और बेकाबू जैसे सीरियल्स में काम किया है, जहां उनके नेगेटिव और ग्लैमरस रोल को खूब पसंद किया गया.
बहरहाल, मोनालिसा की ये नई तस्वीरें साबित करती हैं कि वह अपनी फिटनेस और स्टाइलिंग को लेकर कितनी गंभीर हैं, और यही वजह है कि वह आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

