रतलाम, आरएनएस, 16, नवम्बर। शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ रहे जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयास सफल होते जा रहे है।क्षेत्र के चार हायर सेकेंडरी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षो व विद्युत कार्य की स्वीकृति मिली है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में भवन विहीन एवं जर्जर हो रहे विद्यालय भवनों के लिए नवीन भवन व अतिरिक्त कक्षो की स्वीकृति के लिए कई वर्षों से प्रयास कर रहे है।विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह के अलावा विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर सपंर्क में है।इन प्रयासों के फलस्वरूप समय समय पर स्वीकृति मिल रही है।विधायक डॉ. पांडेय ने विद्यालयों में कक्षो की कमी को दूर करने के प्रस्ताव पर शिक्षा विभाग ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के तीन विद्यालयों को लगभग साढ़े 73 लाख रु की लागत से अतिरिक्त कक्षो की स्वीकृति दी है। जिनमे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मावता,शेरपुर और सुजापुर में अतिरिक्त कक्षो का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ी के परिसर में विद्युत मुख्य लाईन होने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।इस कठिनाई के निराकरण हेतु विधायक डॉ. पांडेय ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण के लिए कहा।जिस पर लोक शिक्षण विभाग ने डॉ. पांडेय के प्रस्ताव पर हायर सेकेंडरी बरखेड़ी में विद्युत लाईन शिफ्टिंग एवं अन्य कार्य के लिए दो लाख रु की राशि स्वीकृत की है।जावरा विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधा हेतु लगभग 75 लाख रु से अधिक के कार्य स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, शिक्षा मंत्री श्री सिंह एवं लोकप्रिय विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र में 16 स्कूलों को मिलेंगे अतिरिक्त कक्ष।
विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने जानकारी में बताया कि विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों में नवीन भवन,अतिरिक्त कक्ष,प्रयोगशाला व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विगत कई वर्षों से निरन्तर प्रयास कर रहे है। जिनकी स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों से निरन्तर चर्चा की है । इन प्रयासों के चलते विधानसभा क्षेत्र के 16 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष,प्रयोगशाला व अन्य संसाधन की स्वीकृति की तैयारी शुरू कर दी है। इन कार्यो की डीपीआर बनाई जा रही है।उनके पश्चात स्वीकृति दी जाएगी।डीपीआर बनाये जाने वाले विद्यालयों में हाईस्कूल गोंदीधर्मसी,काटजू जावरा, बिनोली, रोला, काँकरवा, हसन पालिया,नांदलेटा, मामट खेड़ा, सेमलिया मजरा, एवं बडायला चौरासी के अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद, ढोढर,रियावन,बडायला माताजी,चिकलाना,हतनारा सम्मिलित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

