० आरोपी के कब्जे से चुराई गई दो नग टायर, 29 नग ट्युब व चोरी में प्रयुक्त वाहन टाटा एस जप्त
० आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
भिलाई, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। प्रार्थी रविन्दर वाडेकर ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका स्वयं का पुराना टायर ट्यूब खरीदी बिक्री का दुकान /गोदाम सुपेला पांच रास्ता के पास है दिनांक 12.11.2025को वह काम खत्म कर रात करीबन 09.00 बजे गोदाम मे लोहे के गेट बंद कर ताला लगाया था कि दिनांक 13.11.2025 को सुबह 09.00 बजे देखा तो गोदाम के सामने लोहा गेट का ताला लगा हुआ था चेक करने पर दुकान के अंदर रखा 04 नग नया टायर, नया टियूब 29 नग तथा पुरानी टियूब 730 किग्रा जुमला कीमती करीबन रकम 40,000/रू किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के बाउण्ड्री से कुद कर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 1355-2025 धारा 331(4), 305(ए), कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी के के पता तलाश के दौरान दिनांक 14.11.2025 ईस्लाम नगर सुपेला से आरोपी यशवंत मतवार पिता लेखराम मतवार उम्र 25 साल पता ग्राम शेरगढ़ चौकी जालबांध थना घुमका जिला खैरागढ़ हाल इस्लाम नगर सुपेला स्थित किराया का मकान सुपेला को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चुराई गई दो नग टायर, 29 नग ट्युब व चोरी में प्रयुक्त वाहन टाटा एस कीमती लगभग 4लाख 50 हज़ार को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्र.आर. नवीन सिंह, आर. डोमार बोरझा की सराहनीय योगदान रहा। नाम आरोपी- यशवंत मतवार पिता लेखराम मतवार उम्र 25 साल पता ग्राम शेरगढ़ चौकी जालबांधा थाना घुमका जिला खैरागढ़
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

