० स्ष्ठक्रस्न ने एक का शव किया बरामद, एक की तलाश जारी
बिलासपुर, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। जिले के महमंद ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित बेलभाठा तालाब में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आज दोपहर चार छात्र नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। जबकि, दो लापता थे। कई घंटे की तलाश के बाद स्ष्ठक्रस्न ने एक छात्र का शव बरामद किया। जबकि, चौथा छात्र अभी भी लापता है। बता दें कि चौथे छात्र की तलाश के लिए स्ष्ठक्रस्न की टीम मौके पर कैंप कर रही है और तलाशी अभियान लगातार जारी है। टीम तालाब के गहरे हिस्सों में खोजबीन में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। बता दें कि चौथे छात्र की तलाश के लिए स्ष्ठक्रस्न की टीम मौके पर कैंप कर रही है और तलाशी अभियान लगातार जारी है। टीम तालाब के गहरे हिस्सों में खोजबीन में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

