० आरोपी द्वारा मकान का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर नगदी रकम ?900 किया गया था चोरी
० पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी का नगदी ?500 किया गया बरामद
बलौदा बाजार, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 16.11.2025 को प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ घरेलू काम से सारंगढ़ गया था। शाम लगभग 7:00 बजे वापस आया तो देखा की गेट का ताला टूटा हुआ था तथा गेट खुला हुआ था, अंदर दो व्यक्ति चोरी करने के लिए घुसे थे, जो कि प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को देखकर भागने लगे। इसमें से एक आरोपी को प्रार्थी द्वारा पकड़ लिया गया। घर के अंदर देखने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त पडा हुआ था तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ था, उसमें रखे नगदी रकम ?900 चोरी कर लिया गया था। कि रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में अपराध क्र. 248/2025 धारा 331,305,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी अजय शिकारी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के घर चोरी की नीयत से, उसके घर का ताला तोड़कर घुसना एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी से चोरी का नगदी रकम ?500 बरामद किया गया है तथा प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी अजय शिकारी को आज दिनांक 16.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- अजय शिकारी उम्र 22 वर्ष निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

