अंबाला, 16 नवंबर (आरएनएस)। इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड (“इन्दिरा आईवीएफ”) ने अंबाला में अपने नवीनतम फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है, जो हरियाणा में रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह नया सेंटर 10-11, हुडा मार्केट, दूसरी मंजिल, एससीओ 9, बाल भवन के सामने, सेक्टर 7, अंबाला में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों और दंपतियों के लिए फर्टिलिटी केयर को अधिक सुलभ और विश्वसनीय बनाना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंबाला नगर निगम मेयर शैलजा संदीप सचदेवा, उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबाला डॉ. राकेश कुमार सहल, इन्दिरा आईवीएफ देहरादून एंड चंडीगढ ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सरकार और इन्दिरा आईवीएफ अंबाला सेंटर हेड डॉ. दीक्षा शामिल रहे। मुख्य अतिथि नगर निगम अंबाला की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि अंबाला में इन्दिरा आईवीएफ आरम्भ होना यहां के लोगों के लिए फर्टिलिटी सेवाओं को और करीब लाएगा। पहले कई दंपतियों को इलाज के लिए दूर शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी, अब वे भरोसेमंद केयर यहीं प्राप्त कर सकते हैं। हेल्थकेयर के लिए आसान पहुंच आवश्यक है, और यह क्लिनिक हमारे क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अच्छा प्रयास है। इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हर नया सेंटर हमारी इस सोच का प्रतीक है कि फर्टिलिटी केयर सभी के लिए सहज और सुलभ होनी चाहिए। अंबाला क्लिनिक उत्तर भारत में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगा और हमारी टीम यहां मेडिकल एक्सपर्टिज को अपनेपन के साथ जोड़ते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि दम्पती न केवल चिकित्सकीय रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी सहज महसूस करें। मार्च 31, 2025 तक भारत में 169 क्लिनिकों के नेटवर्क के साथ, इन्दिरा आईवीएफ का यह नया अंबाला सेंटर रिप्रोडक्टिव केयर तक पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह विस्तार विभिन्न प्रकार की आबादी की जरूरतों को पूरा करने, समय पर जानकारी देने और फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

