ग्वालियर 16 Nov, (Rns) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां बर्थडे पार्टी बनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की मौत हो गई है। मृतक युवकों की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा घुसी हैं। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 सिकरौदा चौराहा की है। हादसे के बाद चालक ट्राली को वही छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने पांचो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे को लेकर जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 सिकरौदा चौराहा ग्वालियर झांसी हाईवे पर रविवार सुबह रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी उस ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से जा घुसी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी में सवार पांच युवकों की ऑन स्पॉट मौत हो गई। यह देख राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

