मेरठ 17 नवंबर (आरएनएस ) चलती गाड़ी की छत पर खड़े होकर डांस करने और खिड़की में लटककर स्टंट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ।
वीडियो में काले रंग की स्कार्पियो और थार बराबर में चलती दिख रही है। थार की छत पर एक युवक बैठा है और दो युवक खड़े होकर डांस कर रहे है। वहीं, इनके पीछे लाइन से 3-4 गाडिय़ां चल रही हैं। इन गाडिय़ों में कुछ युवक खिड़की से लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। एक गाड़ी फूलों से सजी है, जिससे लग रहा है कि ये सभी गाड़ी सवार किसी शादी समारोह में जा रहे हैं।
गाडिय़ों में हूटर भी बज रहे है। गाड़ी की छत पर युवकों का डांस और स्टंट देखने के लिए रास्ते पर कुछ लोग खड़े दिख रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। जांच में वीडियो परतापुर थानाक्षेत्र के सोलाना गांव का पाया गया। थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

