मेरठ 17 नवंबर (आरएनएस )। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.ह्र के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अंजू सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विशिष्ट जागरूकता व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ऋचा राणा, असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएड. विभाग द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. शालिनी सिंह, सहायक प्राध्यापक बीएड. ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता: तनाव, चिंता और अवसाद को समझना विषय पर तनाव, चिंता और अवसाद के कारणों, लक्षणों और समाधान पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि मानसिक समस्याओं को छुपाना नहीं चाहिए, बल्कि समय पर सहायता और परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने माइंडफुलनेस, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन जैसी तकनीकों को दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा आज की जरूरत है, क्योंकि बदलते सामाजिक–डिजिटल वातावरण में छात्र–छात्राएँ भावनात्मक दबाव का सामना कर रही हैं।मिशन शक्ति 5.ह्र का उद्देश्य छात्राओं को न केवल सशक्त बनाना है, बल्कि मानसिक रूप से सुरक्षित वातावरण भी उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. ऋचा राणा ने समस्त का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता और अवसाद जैसे गंभीर विषयों को समझाने और उनसे निपटने के व्यवहारिक उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के आयोजन में मिशन शक्ति नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार, प्रो. उषा साहनी, डॉ. भावना सिंह, डॉ. पारुल मलिक, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. रतन सिंह एवं डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

