मेरठ 17 नवंबर (आरएनएस ) थाना टीपीनगर पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। वादी सत्यम विनायक पुत्र अजय विनायक निवासी दिल्ली रोड ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा मारपीट के सम्बन्ध में थाना टीपीनगर पर तहरीर दी गयी थी।
घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना टीपी नगर पर तत्काल मु.अ.स. 644/25 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)बीएनएस बनाम रितिक व भोलू व 9 अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
मुकदमा में फरार अभियुक्त रितिक पुत्र मनोज 24 वर्ष निवासी माधवपुरम और रविकान्त शर्मा पुत्र सतीश शर्मा 23 वर्ष निवासी हाफिजाबाद मेवला को ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

