—- फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो भूल जाओ सम्मान निधि।
कुशीनगर, 17 नवम्बर (आरएनएस)। जिला प्रशासन ने जनपद के सभी 1400 कार्यरत सीएससी संचालको को निर्देशित किया है कि सभी सीएससी संचालक सुबह 8 बजे सेन्टर खोले और अपने ग्राम पंचायत के जो वंचित किसान है। उन सभी का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन करे। इस अभियान में अगर कोई लापरवाही करता है तो उनके ख़िलाफ़ जिला प्रशासन द्वारा विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि
प्रदेश में किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेश में कुल 5.36 लाख से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन होना है। लेकिन अब तक मात्र 2.70 लाख किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। उन्होंने बताया कि शासन का निर्देश है कि किसानों को जागरूक करने हेतु सभी ग्राम प्रधान, लेखपाल, एडीओ पंचायत तथा अन्य सभी संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र के सीएससी केंद्रों पर कैंप लगाकर किसानों का अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराए।
इनसेट– वेबसाइट पर यूनिक कोड डालने के बाद पूरा ब्यौरा आएगा सामने– जिला प्रबंधक ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों को मिलने वाला यूनिक कोड वेबसाइट पर डालते ही पूरा विवरण सामने आ जाएगा। डीजी एग्रीकल्चर द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन एक डिजिटल प्रक्रिया है। इससे किसानों की पहचान, भूमि विवरण और अन्य जानकारियां एकत्र की जाती हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को सही ढंग से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और अन्य लाभकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ेगा। जिले में कुल एक्टिव सीएससी केंद्र 1400 है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

