प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। कार्तिकेय सिंह की शतकीय पारी (149 रन, 129 गेंद, 20 चौके, एक छक्का) के दम पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने प्रयाग क्लब को 156 रन से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये
डीएवी कालेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 269 रन (कार्तिकेय सिंह 149, आकाश शुक्ला 48, तन्मय यादव 40, अर्णव अग्रवाल 3/57, निशांत एवं तिलावत कुरैश एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में प्रयाग क्लब की पूरी टीम 27. 2 ओवर में 113 रन (प्रांजल सिंह 41, निशांत 19, मोहम्मद अली 13, अवनीश सिंह 3/17, अर्णव गर्ग 2/08, प्रियम सिंह 2/32, वंश पाल 2/34) पर सिमट गई। मैच में तौसीफ शेख व अभिषेक मिश्रा अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

