प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब ने चौधरी नौनिहाल सिंह अंडर -19 क्रिकेट सीरीज के अंतिम लीग मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराकर सीरीज के फाइनल में जगह बनाई हैं, जहाँ उसका मुकाबला कायस्थ पाठशाला क्रिकेट क्लब से खेलेगी।
सोमवार को केपी कॉलेज मैदान पर अंतिम लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 155 रन ( आकाश गिरी 34, तेजस्व मिश्रा 22, समर्थ पांडेय 15 रन, अंकित सिंह 3/21, मो. जियान 2/16, कमल चौहान 1/24, श्रेयांश जायसवाल 1/26 ) पर बनाए। जवाब में आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब ने 29.3 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ( कौशल सिंह 51, अभिषेक कुमार गुप्ता 33, अनुज मिश्रा 25, अविरल मिश्रा 16 रन, आकाश गिरी 3/42, मिथलेश यादव 2/07, देवांश त्रिपाठी 2/29, विकास कुमार 2/34 ) पर बना लिए। मैच में अजय कुमार व नितिन मिश्रा ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

