बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 अपनी रिलीज के 3 दिन पूरे कर चुकी है। पहले दिन धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म को वीकेंड पर जबरदस्त बढ़त मिली है। दूसरी तरफ दक्षिण सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म कांथा बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है। वीकेंड के बावजूद रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में खास बढ़ोतरी नजर नहीं आई है। आइए देखें इन दोनों फिल्मों की कमाई के ताजा आंकड़े।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने 8.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग किया। वीकेंड पर रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह सिर्फ 3 दिन में दे दे प्यार दे 2 ने कुल 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में आर माधवन भी अहम किरदार में हैं।
फिल्म ‘हकÓ को सिनेमाघरों में 10 दिन हो चुके हैं। रविवार के दिन इस फिल्म 1.20 करोड़ रुपये की कमाई है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 16.95 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के लाखों में सिमटते कलेक्शन को वीकएंड का बेनिफिट मिला और इसने अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की है। फिल्म में यामी गौतम ने लीड रोल निभाया है।
दूसरी ओर साउथ की फिल्म कांथा ने रिलीज के पहले दिन से अपनी कमाई के आंकड़े को बरकरार रखा हुआ है। इसे वीकेंड का कुछ खास फायदा मिलता नहीं दिखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 4.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग की। दूसरे दिन इसने 5 करोड़ और तीसरे दिन 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 3 दिनों में कांथा का कुल कलेक्शन सिर्फ 13.22 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा है।
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंडÓ ने भी रिलीज के 10वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। शनिवार को भी इसने 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह देखा जाए तो इसने वीकएंड पर एक जैसा कलेक्शन किया है। फिल्म 15.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म की कहानी लव स्टोरी के एक अलग पहलू को दिखाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

